कुकर्मी सिपाही: सिपाही ने शादी का वादा कर किया युवती का शारीरिक शोषण,पीड़ित युवती ने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Spread the love

कुकर्मी सिपाही: सिपाही ने शादी का वादा कर किया युवती का शारीरिक शोषण,पीड़ित युवती ने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत

आगरा-

न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक सिपाही पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। सिपाही थाना न्यू आगरा में ही तैनात था। अब स्थानांतरित होकर दूसरे जनपद में चला गया है। सोमवार को पीड़िता पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के समक्ष पेश हुई। पूर्व में शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि सिपाही ने शादी का वादा किया। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। अब वो शादी के लिए तैयार नहीं है। दूसरी युवती से शादी करना चाहता है। इसलिए अपना स्थानांतरण करा लिया है, जिससे वो उसे ढूंढ नहीं सके। उसने सितंबर में थाना हरीपर्वत में शिकायत की। मगर मामला थाना न्यू आगरा का बताकर वहां पर शिकायत करने के लिए बोल दिया।

तोड़ दिया युवती का मोबाइल

आरोपी सिपाही भी वहीं तैनात था। इस कारण वो थाने नहीं गई। डाक से अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके मोबाइल पर सिपाही से बातचीत की ऑडियो सहित अन्य साक्ष्य मौजूद थे। मगर, सिपाही एक दिन उससे मिलने आया। मोबाइल जमीन में मारकर तोड़ दिया, जिससे उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं बचे।


Spread the love
और पढ़े  खूंखार हो रहे बंदर: कोरियाई महिला पर्यटक पर हमला, हाथ पर काटकर किया लहूलुहान
  • Related Posts

    अयोध्या- जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के संकल्प से अयोध्या में साकार हुआ भगवान विट्ठल का प्रथम भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ

    Spread the love

    Spread the love       भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में सनातन धर्म के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के…


    Spread the love

    UP में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार, लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में नकली दवा कारोबार से जुड़ा गिरोह फर्जी ट्रेडिंग के लिए उन दुकानदारों को निशाना बनाते हैं, जिनका लाइसेंस किसी कारण से रद्द हो जाता है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *