पीलीभीत : चीनी मिल व गन्ना विकास राज्यमंत्री ने पकडी क्रय केंद्र पर घटतौली, दिये एफआईआर के आदेश।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को शाम पौने पांच बजे अचानक एक गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। उन्होंने गन्ने से भरी ट्रॉली को पहले चीनी मिल के तौल कांटे पर तुलवाया फिर उसी ट्रॉली की तौल निजी धर्मकांटे पर कराई। घटतौली पकड़ी और एफआईआर के आदेश दिए।
अमरिया थाना क्षेत्र के चठिया गांव में ही एक गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। राज्यमंत्री ने बताया कि चीनी मिल के तौल कांटे पर जिस ट्रॉली का वजन 68.35 क्विंटल था। उसी ट्रॉली का वजन निजी धर्मकांटे पर 71.80 क्विंटल निकला। 3.45 क्विंटल का अंतर निकला। तौल हो गईं तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर तलब किया। अमरिया के तहसीलदार  पर पहुंचे। उन्हें एफआईआर के आदेश दिए।इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके से चला गया। करीब आधा घंटे तक वह तौल केंद्र पर रहे। इस दौरान किसानों से संवाद किया। राज्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने घटतौली की शिकायत की। कुछ किसानों ने ट्रांसपोर्टर पर दो रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस पर भी जांच के आदेश दिए गए हैंं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- निर्वाण लाडू से गूंजा रायगंज जैन मंदिर, 1008 दीपों से हुई भगवान पार्श्वनाथ की मंगल आरती
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *