हल्द्वानी- गौलापुल पर चलते दुग्ध वाहन में अचानक आग धधक उठी, चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

 

नकपुर से दुग्ध उत्पादों को डिलीवरी करके लौट रहे दुग्ध वाहन में शनिवार सुबह गौलापुर पर अचानक आग धधक उठी। गाड़ी चालक बनभूलपुरा निवासी भूरा ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी तरह का सड़क हादसा नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर निवासी भूरा टनकपुर से दुग्ध उत्पाद सप्लाई करके हल्द्वानी लौट रहा था। गौलापुल पर अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में दुग्ध उत्पाद रखने वाली प्लास्टिक की क्रेट (पेटियां) व अन्य सामान भरा हुआ था। चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में लगी आग में वाहन के साथ-साथ करीब 70-80 हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल भी जलकर राख हो गया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। यातायात को सुचारू करा दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- इसी नवरात्र होगा कैबिनेट का विस्तार,खाली हैं 5 पद, दो दर्जन दायित्वधारी भी बनेंगे
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love