Messi: मेसी के भारत दौरे के मुख्य आयोजक की कोर्ट में पेशी,कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता  को कोलकाता की बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आयोजक पर टूर के आयोजन से जुड़े मामलों में जांच चल रही है। इसी सिलसिले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस यह भी जांच कर रही है कि आयोजकों ने स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें और पेय पदार्थ कैसे बिकने दिए, जबकि ऐसे कार्यक्रमों में ये चीजें प्रतिबंधित होती हैं।

 

दत्ता के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?
हालांकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान दत्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 14 दिनों की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। इससे पहले जब दत्ता को कोर्ट लाया गया, तो कोर्ट के बाहर भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया।

सॉल्ट स्टेडियम में हंगामा, एक नजर
बता दें कि कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के अचानक स्टेडियम छोड़ने के बाद नाराज फैंस भड़क उठे। अपने G.O.A.T दौरे पर भारत पहुंचे मेसी को देखने हजारों दर्शक भारी कीमत पर टिकट लेकर पहुंचे थे। लैप ऑफ ऑनर के बाद मेसी के जल्दी निकलते ही फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंककर विरोध जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़े  ईरान पर अमेरिका का फिर हमला: एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, कतर ने परमाणु वार्ता के लिए रखा नया प्रस्ताव

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: हेडगेवार पर महायुति में रार? ‘स्मृति मंदिर’ स्मारक नहीं पहुंचे अजित पवार; बोले- हमारा फोकस…

मेसी और खेल प्रेमियों से सीएम ममता ने मांगी थी माफी
हालांकि स्टेडियम में मचे इस हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेसी और खेल प्रेमियों से माफी मांगी थी। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने के भा एलान किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि वह खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थीं। वहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे।

  • Related Posts

    राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा मैं मथुरा जाऊंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, BJP पर क्या आरोप लगाए?

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा के बार-बार दिए जाने वाले बयानों…

    2026 दिवाली की रौनक से जगमगाया भारत, जानें लक्ष्मी पूजन का समय..

    8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि…