प्रेमी के साथ मिलकर पति के घर पर कब्जा करने का आरोप एसएसपी को दिया ज्ञापन

Spread the love

प्रेमी के साथ मिलकर पति के घर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले वालों ने अयोध्या एसएसपी को ज्ञापन भेजा है।वही ज्ञापन में महिला व उसके प्रेमी पर कारवाई करने की मांग की गयी है। इससे पहले युवक व उसकी मां द्वारा शिकायती पत्र एसएसपी को भेजा जा चुका है।बता दे कि कोतवाली अयोध्या इलाके में स्थित रायगंज गोडियाना के रहने वाले पीड़ित पति मो इसराइल ने बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व पटरंगा की रहने वाली नुसरत जहां के साथ हुई थी। जिससे उसको एक बेटा व एक बेटी है। खर्च बढ़ने पर वह कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लगातार खर्च के लिए रुपये भेजता रहा। उसने आरोप लगाया कि सऊदी रहने के दौरान मोहल्ले वालों ने पत्नी के सुनील सोनकर के साथ अवैध सम्बंधों की जानकारी दी।लेकिन फोन पर पत्नी ने इससे इंकार कर दिया। वह तीन वर्षो तक लगातार पत्नी को रुपये भेजता रहा।और जब वह घर वापस लौटा पत्नी ने घर में प्रवेश से रोक दिया तथा बच्चों से मिलाने से भी इंकार कर दिया। उसने बताया कि इसको लेकर जब पंचायत बैठी तो पंचायत के सामने नुसरत ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके साथ उसी के घर पर सुनील के साथ रहने जिद करने लगी। जिसमें पंचायत ने पुलिस के बाद जाने की नसीहत दी। जिसमें पुलिस कारवाई से बच रही है।पीड़ित पति ने कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।इस दौरान एसएसपी को दिए गए ज्ञापन में मोहल्ले के फैज मोहम्मद, मो साबिर, मो कमाल, सोनू, मो साकिर, मो फरहान, मो फारुक, मो युनुस, फुरजहां, अनिल कुमार, राम प्रताप, सुरेश, दीपक, दिलीप के हस्ताक्षर है।

और पढ़े  हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

Spread the love
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *