सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबा रूट, एक पटरी पर दौड़ेंगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत..

Spread the love

सात साल का लंबा इंतजार रविवार को समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही मेरठ की रफ्तार को नया ट्रैक मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक के 82 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर को जनता को समर्पित करने आ रहे हैं।

 

इससे पूर्व प्रधानमंत्री 55 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर चुके हैं। अब शेष बचे कॉरिडोर पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के 5 किमी खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की सौगात जनता को मिल जाएगी।

इसके अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री मेरठ को विकास की कई अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी स्टेशनों को भव्य रूप से सजाया गया है। शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ठहराव प्रस्तावित है वहां विशेष रूप से फूलों, विद्युत झालरों, भगवा रंग के फ्लेक्स और भाजपा के झंडों से सजावट की गई है।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे।

करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।

और पढ़े  CM योगी से मुलाकात के बाद दोनों डिप्टी सीएम से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत

अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ये होंगे मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन

  • मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी के हिस्से में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो, कुल 13 स्टेशन होंगे।
  • मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन हैं जहां मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा मिलेगी।
  • जहां-जहां मेट्रो और रैपिड के स्टॉपेज हैं उन स्टेशनों पर आइलैंड प्लेटफार्म हैं। बीच में रैपिड मिलेगी और साइड में मेट्रो मिलेगी।
  • यह भारत की सबसे तेज (120 किमी/घंटा) चलने वाली मेट्रो होगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनसे पूर्व सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकॉप्टर से शताब्दी नगर स्टेशन के पास मोहकमपुर स्थित हेलिपैड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11:30 बजे इसी हेलिपैड पर लैंड करेगा जहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात दोनों नेता मेट्रो रेल में मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 1 बजे मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लगभग एक घंटे सभा स्थल पर रहने के बाद, दोपहर 2:10 बजे प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मेट्रो और रैपिड सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा समय काफी कम हो जाएगा, जिसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

और पढ़े  न बराती न ही बैंडबाजा, दो IAS सादगी से बने जीवनसाथी, ट्रेनिंग में मिले, फिर हुआ प्यार, अब हुई कोर्ट मैरिज

आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
23 फरवरी से मिलेगी जनता को सवारी
मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत का उद्घाटन आज होगा लेकिन आम जनता के लिए सेवा संभवतः 23 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि शनिवार देर रात तक एनसीआरटीसी अधिकारियों ने इस पर स्पष्ट स्थिति साफ नहीं की है।

मेरठ साउथ स्टेशन रहेगा बंद
वीआईपी सुरक्षा के कारण आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेरठ साउथ से मोदीनगर के बीच नमो भारत का संचालन बंद रहेगा। मेरठ साउथ स्टेशन की पार्किंग पहले ही 21 व 22 फरवरी के लिए बंद कर दी गई है।

सीसीटीवी से निगरानी
मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। एसपीजी, एटीएस, केंद्रीय व राज्य खुफिया एजेंसियों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस तैनात है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर के बीच गेल गैस के सीएनजी स्टेशन और मोहिउद्दीनपुर से परतापुर के बीच सभी पेट्रोल पंप शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    मेरठ में पीएम मोदी- कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन किया, पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत पूरा कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ-मोदीपुरम) देश को समर्पित किया।…


    Spread the love

    सीएजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: सार्वजनिक क्षेत्र के सात निगमों ने तीन साल में पहुंचाई 32 करोड़ की चोट

    Spread the love

    Spread the love   कुल नुकसान में 45 फीसदी योगदान अकेले उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की मार्च 2023 तक जारी रिपोर्ट…


    Spread the love