भीषण आग- कराची के मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत, कई घायल

Spread the love

 

 

पाकिस्तान के कराची में शनिवार देर रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार देर रात कराची के एमए जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के कार्यकारी निदेशक डॉ. साबिर मेमन ने बताया कि तीन शव अस्पताल लाए गए थे। उन्होंने कहा कि तीनों ही लोग अस्पताल लाए जाने के समय मृत थे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण के पुलिस उप महानिरीक्षक सैयद असद रजा ने कहा कि इस घटना में कम से कम सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि आग ऊंची व्यावसायिक इमारत के भूतल पर स्थित दुकानों में लगी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बचाव दल के प्रवक्ता हसनुल हसीब खान ने बताया कि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आग बुझाने के अभियान में कई दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

कैसे भड़की मॉल में आग?

 

  • गार्डन सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मोहसिन रजा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
  • जो बाद में पूरे शॉपिंग मॉल में फैल गई।
  • उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और सिविल अस्पताल के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़े  LPG- गैस बुकिंग पर आया अपडेट, अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, तेल कंपनियों ने नए नियम किए लागू

सिंध के राज्यपाल कामरान टेसोरी ने घटना पर चिंता व्यक्त की और अपने कार्यालय से जारी एक बयान में संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तत्काल तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने घटना और आग बुझाने के प्रयासों पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी और व्यापारियों एवं प्रभावित लोगों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love