शादियां तो हुई शुरू पर महंगाई ने डाला जनता की जेब पर सिधा असर।।

Spread the love

सहालग आज से शुरू हो गए हैं। इस बार करीब 30 दिन विवाह के शुभ लग्न हैं। सहालग को लेकर कारोबारी उत्साहित तो हैं लेकिन अभी तक उनके पास बुकिंग काफी कम हैं। ऊपर से महंगाई ने भी असर डाला है। विवाह और पूजा सामग्री, आभूषणों के अलावा बैंड बाजे, मेकअप, फोटो और वीडियोग्राफी सहित अन्य क्षेत्रों में महंगाई की मार पड़ी है।
महानगर टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि इस सहालग अप्रैल में काफी कम काम आया है। मई-जून की बुकिंग हैं। महंगाई के हिसाब से इस बार विवाह के पूरे इवेंट के खर्चे में 35 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टेंट में 20 से 25, कैटरिंग के खर्च में 30 से 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। लेबर चार्ज भी बढ़े हैं।

25 फीसदी महंगे हुए बर्तन
हल्द्वानी। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार नए डिजाइन में बर्तन आए हैं। तांबे और पीतल के अलावा स्टील में लेजर प्रिंट वाले बर्तनों की भी डिमांड बढ़ी है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बर्तन 25 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
हल्के जेवरों की डिमांड बढ़ी
अग्रवाल ज्वैलर्स के राजेश अग्रवाल बताते हैं कि इस बार लग्न में आभूषणों की डिमांड में कमी देखने को मिल रही है। अभी 24 कैरेट सोने के दाम प्रति दस ग्राम 54500 और चांदी 71 हजार रुपया किलो है। परंपरागत हल्के जेवरों की डिमांड ज्यादा है।
साड़ियां हुईं महंगी
थ्री संस साड़ी विक्रेता सारांश महरोत्रा ने बताया कि इस बार सिल्क की साड़ियों के दामों में पांच से छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चार से पांच हजार की साड़ी अब छह से सात हजार में बिक रही है। लहंगे 4000 से 30000 और लांछा 3000 से लेकर 15000 रुपये तक में उपलब्ध है।

और पढ़े  हल्द्वानी- गैस सिलिंडर नहीं मिलने से भड़के लोग, इंडेन गैस एजेंसी के बाहर किया प्रदर्शन

फूल के दाम हुए दोगुने
फूल विक्रेता सियाराम ने बताया कि लोकल फूल कम होता है इसलिए दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली से मंगवाए जाते हैं। अधिकतर डिमांड शादी के दिन ही आती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार फूल काफी महंगा हो गया है। पिछली बार 70 से 80 रुपये किलो मिलने वाला गेंदा, इस बार 150 पहुंच गया है। माला के दाम भी 25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये तक पहुंच गए हैं।
लग्न ज्यादा हैं, बुकिंग कम है
हल्द्वानी में 35 से 40 बैंडवाले हैं। इस बार काफी लग्न होने के बावजूद काफी कम काम मिल रहा है। हल्द्वानी नैनीताल बैंड सोसायटी अध्यक्ष उसान हुसैन ने बताया है कि फिलहाल कीमत नहीं बढ़ाई गई है। 20 से 25 लोगों की टीम के लिए 15 से 20 हजार रुपये में बुकिंग हो रही है।
इन तिथियों में हैं लग्न
हल्द्वानी। इस बार जुलाई तक करीब 30 दिन विवाह के लग्न हैं। अप्रैल में 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 को शुभ लग्न हैं। अगले माह 2 मई, 3, 9, 10, 11, 12, 18, 20, 21, 26 और 27 मई को विवाह होंगे। जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के बाद 23 जून को लग्न है। जुलाई माह में सात और आठ जुलाई को विवाह होंगे।
घोड़ाखाल मंदिर में भी बुकिंग शुरू
लग्न ज्यादा होने के बावजूद इस बार घोड़ाखाल मंदिर में विवाह की कम बुकिंग हुई है। पुजारी रमेश जोशी ने बताया कि पहले एक ही दिन में 10 से 12 विवाह हो जाते थे लेकिन इस बार अप्रैल में चार और मई में तीन दिन की बुकिंग हैं।
महंगाई के कारण लोगों का बजट भी प्रभावित हुआ है इसलिए कारोबार पर भी असर दिखाई दे रहा है।

और पढ़े  रामबाड़ा-केदारनाथ पैदल मार्ग: रामबाड़ा से गरुड़चट्टी मार्ग तैयार, सुविधा जुटने के बाद खुलेगा, मुश्किल समय में होगा उपयोग

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *