मनौना धाम: मनौना धाम के महंत पर गंभीर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक, बोला- मुझसे ढोंग कराते थे, जानें क्या है पूरा मामला

Spread the love

 

 

रेली के आंवला क्षेत्र के मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाकर एक युवक बृहस्पतिवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने महंत व उनके भाइयों पर आरोप लगाकर अपनी व परिजनों की जान का खतरा बताया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर टॉवर से नीचे उतार लिया।

नगर के मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव दोपहर 12 बजे मोहल्ले में ही लगे बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया। उसने मनौना गांव निवासी खाटूश्याम मंदिर के महंत व उनके भाइयों पर आरोप लगाकर बोलना शुरू कर दिया। कहा कि इन लोगों ने उस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस की मदद से उसे व उसके परिवार को परेशान करने की साजिश की जा रही है।

रोहित के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे आने के लिए मनाने लगे। करीब दो घंटे तक शोरशराबे का दौर चला। फिर जब पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब युवक टॉवर से नीचे उतर आया। 

रोहित बोला- मुझसे ढोंग कराते थे, पोल खोली तो कराई रिपोर्ट
टॉवर पर चढ़े रोहित यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाए जिनका पुलिस और जनता ने वीडियो बना लिया। रोहित ने कहा कि श्रद्धालुओं को प्रभावित करने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से उसे रुपये देकर कई किलो वजन की लोहे की जंजीर पहनाकर उसमें ताले डाल दिए जाते थे। उसके हाथ-पैर को जंजीरों से जकड़कर दंडवत पद यात्रा कराई जाती थी, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता था।

और पढ़े  अयोध्या- रावत मंदिर में गुरु परंपरा का भव्य निर्वहन, वर्तमान महंत बालक दास के नेतृत्व में 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

जब उसका जमीर जागा तो उसने महंत के कारनामों की पोल सोशल मीडिया पर खोलनी शुरू कर दी। तब उसके व उसके पिता के खिलाफ रंगदारी मांगने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। महंत के इशारे पर पुलिस उसके घर पहुंची और उसके परिवार से अभद्र व्यवहार किया।

रोहित के पिता ने लगाए आरोप
रोहित के पिता पप्पू यादव ने आरोप लगाए कि चार साल पहले रोहित मनौना के मंदिर परिसर में दुकान चलाता था। कुछ महीने पहले मंदिर कमेटी ने दुकान पक्की कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांगे। रुपये देने पर भी उसे दुकान देने से मना कर दिया। महंत के करीबी लोगों ने रोहित का रास्ता रोककर उसकी पिटाई भी लगाई थी। इस मामले की उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत भी की पर पुलिस ने उनकी न सुनी, बल्कि उन्हीं पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।

पहले भी टॉवर पर चढ़ा रोहित, पिता पर भी हो चुकी है रिपोर्ट
रविवार को महंत के बड़े भाई आर्येंद्र सिंह चौहान की ओर से रोहित यादव व उसके पिता पर रिपोर्ट कराई गई थी। आरोप था कि वह महंत व मंदिर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है, दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। पहले भी एक लड़की से शादी करने को लेकर उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए रोहित इसी जगह टॉवर पर चढ़ गया था।

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि रोहित यादव पहले भी इसी तरह टॉवर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उसका पुराना रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महंत के पक्ष से रिपोर्ट में रोहित आदि पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love