नए साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक समागम महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। देश के चारों कोनों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। यहां पर आकर अमीर और गरीब सबका भेद मिट जा रहा है। कहा कि महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता, समरसता का असाधारण संगम दिखाई दे रहा है। इस बार कुंभ में कई दिव्य योग बन रहे हैं।
ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। संगम की रेती पर पूरे भारत के, पूरे विश्व के लोग जुटते हैं। हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं। इसमें भारत के दक्षिण से लोग आते हैं, भारत के पूर्व और पश्चिम से लोग आते हैं।
सीएम योगी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार








