Wedding: पलाश के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगी मंधाना..

Spread the love

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल रविवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे। मंधाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील के जरिये पलाश के साथ सगाई पर मुहर लगाई थी और अब दोनों आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मंधाना और पलाश महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में पलाश परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं।

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Ceremony Today Smriti Pre-Wedding Mehndi Sangeet Video Photos

संगीत सेरेमनी की झलक आई सामने
स्मृति और पलाश के मेहंदी फंक्शन के साथ ही संगीत सेरेमनी हो चुकी हैं। इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी से पूर्व के फंक्शन में उनके क्रिकेट टीम के साथी भी पहुंचे। सभी ने मिलकर धमाल किया। शादी के फंक्शन में ‘लड़की वाले’ और ‘लड़के वाले’ दो टीम बनी। स्मृति का गर्ल्स गैंग किसी मामले में कम नहीं दिखा।

लंबे समय से साथ हैं पलाश-मंधाना
क्रिकेट के शोर और संगीत की धुनों के बीच मंधाना और पलाश के बीच पनपा यह रिश्ता उतना ही नर्म, उतना ही गहरा है जितना दो दिलों का अनकही बातों में बंध जाना। स्मृति मंधाना की शांत मुस्कान और पलाश मुछाल की संगीतभरी आत्मा, दोनों की दुनिया अलग थी, पर उनकी रूहें जैसे पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को पहचान गई थीं। पांच साल तक दुनिया से छिपकर खिलती इस मोहब्बत ने बिना किसी दिखावे, बिना किसी तस्वीर के, सिर्फ भरोसे और कोमल नजदीकियों के सहारे खुद को इतना मजबूत बनाया कि आज उनकी कहानी हवा में भी एक मीठा सा कंपन छोड़ जाती है।

और पढ़े  नालसार विवाद का 'द एंड': अब पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल हो सकेंगे छात्र, BCI ने वापस लिया आदेश

 

पलाश के गाने पर दिल हार बैठीं थीं मंधाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात मुंबई में निजी समारोह में हुई थी। पलाश ने उस शाम एक अनरिलीज्ड गाना गुनगुनाया था, जिसे सुनकर स्मृति प्रभावित हो गईं थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। खबरों के अनुसार, 2019 में पलाश ने अपनी बहन और गायक पलक मुछाल के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था। 2024 में मंधाना ने एक पोस्ट के जरिये अपने रिश्ते पर मुहर लगाई। 

पलाश के हाथ पर स्मृति के नाम का टैटू
पलाश ने भारत की महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके हाथ पर बना एक खास टैटू प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा था। उनके हाथ पर SM18 का टैटू बना हुआ है, जो स्मृति के नाम और उनकी जर्सी नंबर का संकेत है।


Spread the love
  • Related Posts

    नई मुस्लिम लीग बन गई कांग्रेस- वंदे मातरम विवाद को लेकर BJP अध्यक्ष का विपक्षी पार्टी पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंद मातरम के केवल दो छंद गाने के फैसले…


    Spread the love

    दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटा सुरक्षा घेरा, हटाए गए बोलार्ड-बैरिकेड्स

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटा दिया है। उन्होंने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटाए हैं, जो पहले डिप्लोमैटिक परिसर को घेरे हुए थे।…


    Spread the love