ममता बनर्जी के शाह को धमकी देने का मामला गरमाया, मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर बोला तीखा हमला

 

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।

 

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा
सिलीगुड़ी में मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ‘उन्होंने (ममता बनर्जी) गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी। उनसे कहिए पूरी तरह धमकी दें, फिर मजा देखिएगा। वो पूरी तरह से बोलें कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे, फिर देखिएगा क्या होता है। ऐसे बोलने से क्या होता है। हम इस बार बंगाल में सरकार बनाएंगे ही बनाएंगे।’

 

भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया गृह मंत्री को धमकाने का आरोप
मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया और वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान ममता बनर्जी ने भी एक जनसभा के दौरान भाजपा को निशाने पर लिया। जनसभा के दौरान ममता बनर्जी ने अमित शाह के लिए कहा, ‘हम चाहते तो आप होटल के बाहर एक कदम भी नहीं रख सकते। आप भाग्यशाली हैं कि हमने आपको होटल के बाहर निकलने दिया।’ भाजपा ने इसे धमकी बताया। इसे ही लेकर अब मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने हाल ही में एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आग से न खेलें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर के दौरान लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर एसआईआर किया जा रहा है। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला बताया। वहीं अमित शाह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि डर और भ्रष्टाचार टीएमसी सरकार की पहचान बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने बंगाल में केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं की हैं, जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अमित शाह ने बताया कि बंगाल में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है।

और पढ़े  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, गुटेरेस आएंगे, पुतिन-जिनपिंग भी कर सकते हैं शिरकत
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय के 12 दिन: पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन..

    नेपाल आपदा के बाद भारत में आया सैलाब अब दिन-ब-दिन जहरीला होता जा रहा है। इसके संपर्क में आते ही लोगों के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल जाता है। लोग…

    फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान के गुरु महंतस्वामी महाराज…