Mainpuri -लोकसभा क्षेत्र में थमा चुनाव प्रचार, अब 5 दिसंबर को वोट करेंगे मतदाता

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग एक माह बाद शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अब पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच नवंबर को निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद से ही राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए थे। दस नवंबर से नामांकन शुरू होने के बाद सपा ने डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया।
सपा और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत
इसके अलावा भाजपा की ओर जहां प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं ने प्रचार किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी ताकत झोंक दी। लगातार एक के बाद एक सभाएं, रैलियां और संपर्क जारी रहे। अब पांच दिसंबर को मतदान होना है, ऐसे में शनिवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया।

पांच दिसंबर को मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। रविवार को ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सोमवार को मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी ईवीएम को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाएंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…