मैनपुरी: मुख्यमंत्री योगी अखिलेश पर जमकर बरसे,डिंपल को कह दिया बेचारी, मैनपुरी को रामराज्य चाहिए- सीएम योगी

मैनपुरी: मुख्यमंत्री योगी अखिलेश पर जमकर बरसे,डिंपल को कह दिया बेचारी, मैनपुरी को रामराज्य चाहिए- सीएम योगी

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण में सैफई परिवार ही निशाने पर रहा। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार में समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड हैं। शिवपाल सिंह का समाजवाद लठैत है तो वहीं प्रो. रामगोपाल का पूंजीवाद और अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है, बेचारी डिंपल को आगे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है। मैनपुरी को समाजवादी नहीं रामराज्य चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने केवल अपना और अपने परिवार का ही विकास किया। उन्होंने इस बार मैनपुरी सीट पर भगवा फहराने की जनता से अपील की।
शिवपाल पर साधा निशाना
पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सीएम योगी मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां की पावन धरती को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद जयप्रकाश नारायण या डॉ. राममनोहर लोहिया का समाजवाद नहीं है। चाचा शिवपाल जो डॉ. लोहिया के समाजवाद पर लिखते हैं, वे खुद नहीं जानते कि वे क्या लिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि उन्होंने मैनपुरी को पहचान दी, वे मैनपुरी और उसकी जनता का अपमान करते हैं। महर्षि च्यवन, श्रृंगी और वेदव्यास की तपोभूमि रही मैनपुरी का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना मानवता और सभ्यता का इतिहास पुराना है। उन्होंने भाजपा सरकार में कराए गए कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया।

और पढ़े  अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

मुख्यमंत्री ने इस बार चुनाव में मैनपुरी की जनता से इतिहास बदलने की अपील करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि रघुराज सिंह आपका अपना है और आपके बीच ही रहेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के कारण शिवपाल सिंह को विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर सीट मिली थी, अब वह भी चली जाएगी।

  • Related Posts

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…

    आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल

    प्रधानमंत्री मोदी आज अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे…