महंत राजू दास: प्रसिद्ध संत महंत राजू दास ने दिया विवादित बयान- “गाजी और पाजी का टाइम खत्म, अब राष्ट्रवादियों का दौर”

Spread the love

 

 

योध्या के हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध संत महंत राजू दास ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि “गाजी और पाजी का टाइम खत्म हो गया है, अब राष्ट्रवादियों का टाइम शुरू हुआ है।”

महंत ने कुशभवनपुर में लगने वाले मेले पर आपत्ति जताते हुए इसे “चोर, नीच, लुटेरे, बलात्कारी और राष्ट्रद्रोही” लोगों का मेला करार दिया और शासन-प्रशासन से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की। महंत राजू दास ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जो पूर्ववर्ती सरकारें इस मेले को लगाने की अनुमति देती थीं, अब इसे बैन करना चाहिए। यह सभी सनातनियों, हिंदुओं और भारतवासियों की मांग है। ऐसे आतंकवादियों और अपराधियों का मेला लगना, जिन्होंने लाखों मंदिर तोड़े हों, मां-बहनों की इज्जत लूटी हो और कत्लेआम किया हो, कतई ठीक नहीं है।”

उन्होंने प्रशासन के हालिया प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वहां रोक लगाई गई और मेला रुका भी। महंत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में बालोचियों के साथ कत्लेआम हो रहा है, मां-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें गोली मार दी जा रही है। यह नाइंसाफी है। मानवाधिकार कहां चला गया? बालोचियों के साथ दुर्व्यवहार पर सब चुप क्यों हैं?” उन्होंने सिंध को अलग देश बनाने की वकालत करते हुए कहा, “पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने चाहिए। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग करता हूं कि संयुक्त राष्ट्र में इस विषय को उठाया जाए और चर्चा हो।”

वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर महंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “बकवास बोर्ड” और “जमीन हड़पने का बोर्ड” करार दिया। उन्होंने कहा, “देश सेक्युलर है, हिंदू हिंदुस्तान है। फिर भी यहां मुसलमान हैं। इस्लामिक कानून को बढ़ावा देना, वक्फ बोर्ड और मुसलमानों के अन्य कानून लागू करना ठीक नहीं है। जब एक देश, एक विधान, एक संविधान है और भारत को सेक्युलर बना दिया गया है, तो इस्लामिक कानून क्यों?” उन्होंने मुस्लिम आबादी को लेकर भी सवाल उठाया, “उनकी 40 करोड़ जनसंख्या हो गई है, फिर उन्हें अल्पसंख्यक क्यों कहा जा रहा है?” यह बयान सुल्तानपुर के चौक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आया।

और पढ़े  योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

जिला युवा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयोजकत्व में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन रविवार रात को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत राजू दास ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। महंत राजू दास अपने विवादित बयानों के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख पुजारी के रूप में उनकी पहचान सनातन धर्म और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक की रही है। उनके इस ताजा बयान से एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love