अयोध्या- राम जन्मभूमि थाने की कटरा पुलिस चौकी में होमगार्ड ने की खुदकुशी, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

 

अयोध्या संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की मौत।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में रामजन्मभूमि थाने के कटरा पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस चौकी के कमरे के अंदर ही फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। होमगार्ड विंध्याचल मिश्र (35) खंडासा कंपनी में तैनात थे। पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड के फांसी लगाई जाने की आशंका है।

परिजनों की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम के सामने पुलिस चौकी के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया। खुदकुशी करने वाले होमगार्ड की रात में निगरानी ड्यूटी थी। वह रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात मोबाइल पर बात भी कर रहे थे। इस बारे में ड्यूटी पर मौजूद साथियों ने जानकारी दी। इसके बाद पुलिस चौकी के कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

मामले में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था। होमगार्ड ने निजी कारणों से आत्महत्या की है जबकि कमांडेंट होमगार्ड राघवेंद्र शुक्ल ने कहा कि वह खंडासा कंपनी में तैनात थे। आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। इनकी ड्यूटी रामजन्मभूमि थाना के कटरा पुलिस चौकी पर थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…