महाकुंभ 2025: उद्योगपति मुकेश अंबानी चार पीढ़ियों संग पहुंचे महाकुंभ,लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं को कराया भोजन

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को महाकुंभ में स्नान किया। उनके साथ उनकी चार पीढ़ियां भी कुंभ नगरी पहुंचीं, जिसमें उनकी मां कोकिला बेन, बेटा-बहू आकाश व श्लोका और अनंत व राधिका के साथ मुकेश अंबानी के पोते-पोती पृथ्वी व वेदा भी प्रयागराज पहुंचे। संगम में डुबकी के बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

त्रिवेणी में स्नान के बाद अंबानी परिवार महाकुंभ में बने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा। परिवार ने आश्रम में सफाईकर्मियों, बोट चालाने वालों व तीर्थयात्रियों को मिठाई बांटी। परिवार के सदस्य श्रद्धालुओं को भोजन परोसते भी दिखे। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, परमार्थ निकेतन आश्रम, शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा और प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर कुंभ में अन्न सेवा कर रही है। अंबानी परिवार ने बोट-चालकों को उनकी व तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी दिए।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…