अयोध्या: 8 घंटे का इंतजार..खाने और पानी को तरसे श्रद्धालु, फिर भी कम नहीं हुई रामलला के दर्शन की चाह

 

भारत के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में डुबकी लगाकर रामलला के दर्शन की चाह में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या से जुड़ने वाले सभी हाईवे और सभी मार्ग को सील कर दिया है।

जिले की सभी सीमा पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां पर श्रद्धालुओं को होल्ड किया गया है लेकिन होल्डिंग एरिया में तमाम श्रद्धालु दुश्वारियां को झेल रहे हैं। होल्डिंग एरिया में पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। आठ-आठ घंटे से होल्डिंग एरिया में रुके श्रद्धालु प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे हैं। अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा की होल्डिंग एरिया में रुकी हुई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि बच्चों को पिलाने के लिए पानी तक नहीं है। खिलाने के लिए खाना नहीं है।

बच्चों को दाल में पानी मिलाकर पिला रही हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कुंभ से वे रामलला के दर्शन करने आ रहे थे लेकिन पिछले चार घंटे से रूके हुए हैं। अयोध्या जा नहीं पा रहे, अब वापस जाना चाह रहे हैं तो भीड़ से वापस नहीं निकल पा रहे हैं। दरअसल महाकुंभ के त्रिवेणी में स्नान कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है।

 

अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या से जुड़े सभी हाईवे की सीमा को सील कर दिया गया है और वहां पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है लेकिन होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर आठ-आठ घंटे रुक रहे श्रद्धालुओं को पानी तक नहीं मिल रहा है। इतनी अव्यवस्था और दुश्वारियों के बावजूद श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन करने की चाह कम नहीं हो रही है।

और पढ़े  प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…