मौनी अमावस्या पर संगम तट श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी कर रही है।
1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
मौनी अमावस्या पर रिकॉर्ड श्रद्धालु समागम स्नान कर रहे हैं। साढ़े 8 बजे तक 1.5 करोड़ श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं।
बड़ी संख्या में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं।








