मध्यप्रदेश:- कल होगा मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव सोमवार को राज्यपाल से करेंगे मुलाकात।

Spread the love

मध्यप्रदेश:- कल होगा मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव सोमवार को राज्यपाल से करेंगे मुलाकात।

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन सोमवार दोपहर में हो सकता है। करीब 20 मंत्री दोपहर में शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। अधिकारिक सूत्रों की मानें सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार सुबह मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि वे राज्यपाल से भेंट कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंप सकते हैं।

बता दें सीएम का एक सप्ताह में यह तीसरा दौरा है। सीएम के दिल्ली दौरे के चलते भोपाल में आयोजित होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया गया। देर शाम सीएम भोपाल लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल को लेकर फाइनल चर्चा हो गई है। अब सोमवार को मंत्रिमंडल में तकरीबन 20 मंत्री शपथ ले सकते है।


Spread the love
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश- हाईकोर्ट का फैसला- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन अमान्य,रामनिवास रावत होंगे नए MLA

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। बता…


    Spread the love

    7 जिलों में निरीक्षण के बाद सख्त कार्रवाई, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट पर भी कार्रवाई के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने सात जिलों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *