Madhya Pradesh: इंदौर के खंडवा रोड पर हुआ बड़ा हादसा 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 17 लोग हुए घायल..

Spread the love

खंडवा रोड पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई। लगभग 17 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। मृतकों को चार लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है। इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस भैरव घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पलटने के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पहिए ऊपर आ गए। घटना में 5 लोगों की मौत की खबर है। करीब 17 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एबंलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बस में दबे यात्रियों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद कलेक्टर मनीष सिंह घटनास्थल पर रवाना हुए।

बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़ा स्थल पर पहुँचे कलेक्टर मनीष सिंह से उन्होंने मोबाइल पर पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस दुर्घटना में दोषियों की पहचान करें और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों के लिए शासन के नियमों के अनुसार राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह को निर्देश दिए कि वे स्वयं अपनी निगरानी में घटना में घायल यात्रियों का बेहतर से बेहतर उपचार कराएं। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस बस दुर्घटना में मृतकों को चार चार लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सभी घायलों का निशुल्क और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर के मुताबिक बस दुर्घटना में चार से पांच यात्रियों की मृत्यु की प्रारंभिक सूचना है वहीं 10 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से एमवाय हास्पिटल पहुंचाया गया है।
घटना के बाद घाट पर जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ लोग नीचे उतरे और घायलों को निकालने में मदद की। काफी देर तक जाम लगा रहा जिस कारण यातायात बाधित हुआ।

और पढ़े  Rally: बंगाल में PM ने दी 6 गारंटी, 'सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब' होगा भाजपा का नया नारा

Spread the love
  • Related Posts

    आर्टेमिस-2 मिशन- नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सुरक्षित धरती पर पहुंचा, प्रशांत महासागर में उतरे क्रू के सदस्य

    Spread the love

    Spread the love     नासा के चंद्र मिशन आर्टेमिस-2 के चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। 10 दिन के सफल अभियान के बाद उनका ओरियन अंतरिक्ष…


    Spread the love

    सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

    Spread the love

    Spread the love     1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *