ZIKA VIRUS – भारत में जीका वायरस से डरने की जरूरत नहीं, बचाव की वैक्सीन बनाने की तैयारी|

जीका वायरस को लेकर डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के वैज्ञानिक इससे बचाव के लिए भी वैक्सीन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। यह जानकारी इंडियाज वर्किंग ग्रुप ऑफ कोविड के चेयरमैन व नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के डॉ. एनके अरोड़ा ने अमर उजाला फाउंडेशन व यूनिसेफ की तरफ से नोएडा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान गुरुवार को दी।

बचाव के लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारियां
उन्होंने बताया कि देश में कुछ जगहों पर जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ मंत्रालय सचेत हो गया है। हालांकि यह वायरस कोविड की तरह खतरनाक नहीं है। भारत में इसके मामले पहले भी आते रहे हैं। इसके बावजूद इससे बचाव के लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि देश के कई क्षेत्रों में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। ऐसे में महामारी के दौर में एक और वायरस के सामने आने से विशेषज्ञों के साथ ही लोगों के जहन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में डॉक्टर अरोड़ा द्वारा जीका वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन निर्माण को लेकर आगे बढ़ने की सूचना लोगों के लिए राहत देने वाली साबित होगी।

बच्चों के लिए अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा खतरनाक
उन्होंने बताया कि जीका वायरस गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि अगर गर्भावस्था के दौरान महिला इसकी चपेट में आ जाए तो बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। उसका सिर सामान्य की तुलना में ज्यादा बढ़ा या ज्यादा छोटा हो सकता है। इसके साथ ही बच्चे का कद भी प्रभावित हो सकता है।

और पढ़े  राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…