खाद्य आयुक्त ने कहा, शादी समारोह के लिए दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेंगे। इसके लिए अपनी गैस की एजेंसी में अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में एलपीजी और तेल की कमी नहीं है। 36300 घरों को पीएनजी से जोड़ा गया है।
केंद्र सरकार का निर्देश है कि अन्य घरों को भी इससे जोड़ा जाए ताकि एलपीजी के दबाव को कम किया जा सके। पीएनजी के लिए मुख्य पाइप लाइन से जुड़ने की जरूरत नहीं है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों और पर्वतीय जिलों में टैंक बनाकर उन्हें पीएनजी से जोड़ा जा सकता है। गैस कंपनियों का कहना है कि अप्रैल तक राज्य में एक से डेढ़ लाख परिवारों को पीएनजी से जोड़ लिया जाएगा।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि राज्य में हर दिन 5300 व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं। हालांकि घरेलू गैस का 2.68 लाख का बैकलॉग है। जो कम हो रहा है। मीडिया से वार्ता के दौरान अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती भी मौजूद रहे।