प्रेम प्रसंग- शिक्षिका को हुआ ऑटो चालक से प्यार.. उसी के ऑटो से आने-जाने लगी स्कूल, 4 साल चला प्यार, फिर आया नया मोड़

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।

 

बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  UP कैबिनेट मीटिंग: शिक्षामित्रों का मानदेय लगभग दोगुना हुआ, 25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट, पढ़ें बड़े फैसले
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love