Look out: शिल्पा और राज की धोखाधड़ी मामले में बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

क्राइम ब्रांच ने जारी किया सर्कुलर
मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है। उन्होंने बताया कि अदाकारा और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।

इसलिए जारी होता है लुक आउट सर्कुलर
लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी व्यवस्था है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकने या उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है, आमतौर पर एमीग्रेशन और सीमा नियंत्रण चौकियों को अलर्ट जारी करके।

और पढ़े  अक्षरधाम कांड: कौन है गुनहगार? 24 साल बाद भी जांच एजेंसियों के हाथ खाली, हमले में मारे गए थे 33 लोग, सभी हुए बरी
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…