लोकसभा चुनाव-2024: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का पर्चा रद्द,हस्ताक्षरों में हुई गड़बड़ी |

लोकसभा चुनाव-2024: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का पर्चा रद्द,हस्ताक्षरों में हुई गड़बड़ी |

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र खारिज होने की जानकारी सामने आई है।

नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र खारिज
दूसरे फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि गुजरात के सूरत में पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उनका नामांकन रद्द किया गया है। आज कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी उम्मीदवारी के लिए बतौर समर्थक हस्ताक्षर करने वाले तीनों समर्थक पेश नहीं हुए। इन तीनों समर्थकों ने दावा किया था कि निलेश कुम्भानी के नामांकन फार्म में उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके चलते भाजपा ने कोर्ट में याचिका देकर नीलेश का नामांकन फॉर्म रद्द करने की मांग की थी। जिस पर आज फैसला आया।

  • Related Posts

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती, हिरासत में चार तस्कर

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों…

    गुजरात: सूरत में गैर-कानूनी विध्वंस मामले में नगर निगम के 5 इंजीनियर निलंबित, मामले पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    गुजरात के सूरत शहर में 100 से ज्यादा मकान गिराए जाने के मामले में सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने बुधवार को पांच सिविल इंजीनियरिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…