लोक अदालत: दिल्ली में लगने जा रही है.., ट्रैफिक चालान भुगतने का बढ़िया मौका, सात कोर्ट में होगी सुनवाई

Spread the love

दिल्ली यातायात पुलिस 14 फरवरी को दिल्ली के सात कोर्ट परिसरों में विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगी, जहां करीब दो लाख पुराने ट्रैफिक मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

 

कहां-कहां लगेगी विशेष अदालत
दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से दिल्ली यातायात पुलिस पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट परिसरों में विशेष लोक अदालत लगेगी। इस लोक अदालत में केवल वही यातायात चालान और नोटिस सुने जाएंगे, जो दिल्ली यातायात पुलिस पोर्टल पर लंबित हैं और जिन्हें 31 अक्टूबर 2025 तक वर्चुअल कोर्ट में भेजा जा चुका है। कुल मिलाकर करीब 2 लाख मामलों तक सुनवाई की संभावना है, जिनमें अधिकतम 50 हजार रुपये तक के चालान और नोटिस शामिल होंगे।

 

बेवजह कानूनी झंझट से बचने का मौका
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोक अदालत में शामिल होने के लिए चालान या नोटिस का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि कोर्ट परिसर में प्रिंटआउट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। चालान या नोटिस डाउनलोड करने के लिए वाहन चालक https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat लिंक या जारी किए गए क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लिंक 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा। दिल्ली यातायात पुलिस का कहना है कि लोक अदालत का मकसद लोगों को आसान, तेज और सौहार्दपूर्ण तरीके से ट्रैफिक मामलों का निपटारा कराने का मौका देना है, ताकि अनावश्यक कानूनी झंझट से बचा जा सके।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली की बेटियां बनेंगी 'लखपति'- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं
  • Related Posts

    Price Increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, लागू हुई नई दरें 

    Spread the love

    Spread the loveघरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की…


    Spread the love

    सोशल मीडिया- विदेश के बाद अब भारत में भी सख्ती, राज्यों में कड़े फैसले, कंपनियों की नीति क्या? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveबच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत को अब ब्रिटेन जैसे देशों में ‘सिगरेट’ के समान खतरनाक माना जा रहा है। डिजिटल सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया…


    Spread the love