शाहजहांपुर जिला जेल में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, जमकर थिरके बंदी

Spread the love

 

शाहजहांपुर जिला कारागार में मकर संक्रांति का त्योहार एक अनूठे अंदाज में मनाया गया।

जे में बंद 1300 पुरुष और 50 से अधिक महिला बंदियों ने मिलकर इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के निर्देश पर सभी बंदियों ने सुबह स्नान कर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन किया।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि त्योहारों को मनाने से बंदी तनाव और अवसाद से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जो मानवता के लिए सार्थक है, जहां स्नान और दान से शरीर की शुद्धि के साथ-साथ समाज सेवा भी होती है। जेल प्रशासन ऐसे आयोजनों को विशेष महत्व देता है, जिससे बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वर्तमान में जेल में करीब एक दर्जन महिला बंदियों के बच्चे भी रह रहे हैं, जिन्होंने भी इस उत्सव का आनंद लिया।

विशेष बात यह रही कि खिचड़ी भोज के लिए इस्तेमाल की गई सब्जियां जेल परिसर में ही बंदियों द्वारा उगाई गई थीं। जेल अधीक्षक और कर्मचारियों की देखरेख में बंदियों ने खिचड़ी बनाई और इन्हीं ताजी सब्जियों से सलाद तैयार किया। सभी धर्मों के बंदियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जो आपसी सौहार्द का प्रतीक बन गया।


Spread the love
और पढ़े  HC ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love