List: जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट , 44 को मिला टिकट, गोपाल मंडल की जगह इन्हें मैदान में उतारा

Spread the love

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों को जगह मिली है। सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। इस बार जदयू ने उनकी जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं। जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

 

राजद छोड़कर आए विभा देवी और चेतन आनंद को दिया यहां से टिकट
जदयू की दूसरी सूची में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह समेत कई दिग्गदों के नाम शामिल हैं। वहीं जो सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की बात सामने आई थी, वहां भी जदयू ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसमें सबसे प्रमुख कदवा सीट है। यहां से पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया गया है। वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव पत्नी व वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दिया है। वह नवादा से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को जदयू ने चकाई से टिकट दिया है।

और पढ़े  Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

 

 

जानिए किस प्रत्याशी को कहां से दिया टिकट

क्र० सं० विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
1 वाल्मीकिनगर धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2 सिकटा समृद्ध वर्मा
3 नरकटिया विशाल साह
4 केसरिया शालिनी मिश्रा
5 शिवहर श्वेता गुप्ता
6 सुरसंड नागेन्द्र राऊत
7 रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा
8 हरलाखी सुधांशु शेखर
9 बाबूबरही मीना कामत
10 फुलपरास शीला मंडल
11 लौकहा सतीश साह
12 निर्मली अनिरूद्ध प्रसाद यादव
13 पिपरा राम विलास कामत
14 सुपौल विजेन्द्र प्रसाद यादव
15 त्रिवेणीगंज (अ.जा.) सोनम रानी सरदार
16 रानीगंज (अ.जा.) अचमित ऋषिदेव
17 अररिया शगुफ्ता अजीम
18 जोकीहाट मंजर आलम
19 ठाकुरगंज गोपाल अग्रवाल
20 अमौर सबा जफर
21 रूपौली कलाधर मंडल
22 धमदाहा लेशी सिंह
23 कदवा दुलालचंद्र गोश्वामी
24 मनिहारी (अ.ज.जा.) शंभु सुमन
25 बरारी विजय सिंह निषाद
26 गोपालपुर बुलो मंडल
27 सुल्तानगंज ललीत नारायण मंडल
28 कहलगांव शुभानंद मुकेश
29 अमरपुर जयंत राज
30 धोरैया (अ.जा.) मनीष कुमार
31 बेलहर मनोज यादव
32 चैनपुर जमा खान
33 करगहर बशिष्ठ सिंह
34 काराकाट महाबली सिंह
35 नोखा नागेन्द्र चन्द्रवंशी
36 कुर्था पप्पु कुमार वर्मा
37 जहानाबाद चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38 घोसी ऋतुराज कुमार
39 नबीनगर चेतन आनंद
40 रफीगंज प्रमोद कुमार सिंह
41 बेलागंज मनोरमा देवी
42 नवादा विभा देवी
43 झाझा दामोदर रावत
44 चकाई सुमित कुमार सिंह

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love