पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने किए रामलला के दर्शनः बोलीं- हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुकी है

Spread the love

पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने किए रामलला के दर्शनः बोलीं- हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुकी है

पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अयोध्या पहुंची। वे अपनी मां की बरसी के मौके पर राम लला का दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम लला का दर्शन करने का मौका मिला। मैं बहुत आभारी हूं अपने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और सारे प्रशासन का। उन सभी की आभारी हूं जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना।
आज मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा- किरन बेदी किरन बेदी ने कहा कि यह भारत वर्ष का सौभाग्य है। हर उस भारतीय का सौभाग्य है, जो भगवान राम में विश्वास करता है। वह तो अपने जीवन में राम लला का दर्शन करने अयोध्या जरूर आएगा। अयोध्या एक तीर्थ स्थान बन गया है। बहुत दिनों बाद मैं अयोध्या आई हूं। मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा। पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर हो गया है।

जब भगवान रामलला टेंट में थे तभी मैं एक बार आई थी- किरन बेदी

उन्होंने कहा कि जब भगवान रामलला टेंट में थे तभी मैं एक बार आई थी और अब आई हूं। हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुकी है उसको अयोध्या आना ही आना है। जैसे हम लोग हरिद्वार में हर की पैड़ी जाते हैं और अपने बड़ों की याद करते हैं। वैसे ही अयोध्या भी ऐसी जगह बन गई है।

और पढ़े  हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *