मंत्री जी को आने दो… मुख्यमंत्री योगी ने पास खड़े संगीत साेम को किया पीछे हटने का इशारा..

मेरठ के सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र हर हाल में शुरू किया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री के बराबर खड़े थे संगीत सोम
खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बराबर में खड़े नजर आए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें पीछे हटने का संकेत देते हुए कहा-‘मंत्री जी को आगे आने दीजिए।’ इसके बाद पीछे खड़े राज्यमंत्री दिनेश खटीक आकर सीएम के बराबर में खड़े हुए।

 

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
मुख्यमंत्री का यह इशारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पहले भी विवादों में रहे संगीत सोम
गौरतलब है कि कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान भी संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सिक्योरिटी रोके जाने को लेकर पुलिस पर नाराजगी जताई थी और कथित तौर पर एक सीओ को धमकी देने का आरोप उन पर लगा था।

और पढ़े  'राजा भैया का दबदबा था और रहेगा: रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से
  • Related Posts

    UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल…

    UP: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने बुधवार को जारी अपने…