सड़क हादसों से सबक – यूपी में 10 दिनों तक चलेगा ट्रैफिक की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान, 1 लाख तक लगेगा जुर्माना.

Spread the love

यातायात निदेशालय की तरफ से जारी 10 दिन के लिए सभी जिलों मे सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. यह अभियान विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा. इस संबंध में यातायात निदेशालय ने एडवाइजरी भी जारी की है.

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों बढ़े सड़क हादसों को देखते हुए योगी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है. यातायात निदेशालय की तरफ से जारी 10 दिन के लिए सभी जिलों मे सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. यह अभियान विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा. इस संबंध में यातायात निदेशालय ने एडवाइजरी भी जारी की है
दरअसल, मालवाहक वाहनों के साथ ही साथ ट्रैक्टर ,ट्रॉली, डाला, डंपर को सवारियों के लिए इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, दोषी पाए जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. सभी जिला अधिकारी के समन्वय से सभी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा. एडीजी यातायात ने सभी जिलों के कप्तानों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.
बता दें, पिछले दिनों प्रदेश में सड़क हादसे में कई लोगों ने जान गंवाई है. लखनऊ के इटौंजा और कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना को लेकर संज्ञान लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली तथा ट्रक से यात्रा असुरक्षित हैं, इसलिए यात्रा के लिए किसी भी दशा में ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक का उपयोग न किया जाए.
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अगले एक पक्ष में बैठकें आयोजित कर पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित परिवहन साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाए. सूचना, लोक निर्माण तथा परिवहन विभागों द्वारा इस संबंध में प्रमुख स्थानों पर जागरुकता हेतु होर्डिंग्स लगाई जाएं.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में परिवहन तथा पुलिस विभाग की विशेष भूमिका है. उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही में जनता का सहयोग लिया जाए. इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएं, जिस पर जागरूक नागरिक ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी दे सकें. इस कार्य से ‘112’ सेवा को भी जोड़ा जाए.
ट्रैफिक उल्लंघन की जानकारी देने के लिए पुलिस द्वारा इस संबंध में 0522-2390468 तथा 9454402555 नम्बर जारी किए गए हैं.

और पढ़े  अयोध्या- अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, 8 बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी अयोध्या में पूज्य संत जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामलला…


    Spread the love

    अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में समाजसेवा, संस्कार और मानवीय संवेदना का एक अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *