पहाड़पानी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, आदमखोर होने की जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे

Spread the love

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में सोमवार की देर रात वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ा है। विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ। पकड़ा गया तेंदुआ ही धारी और ओखलकांडा में दो महिलाओं को मारने वाला था इसका पता लगाने के लिए विभाग की ओर से सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कम हुआ है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं को मारने वाला आदमखोर वन्य जीव दूसरा भी हो सकता है।

 

वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि पहाड़पानी के भवानीखेत के जंगल से एक तेंदुए को पकड़ा गया है। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया तेंदुआ ही महिलाओं को मारने वाला है या नहीं इसका पता सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून: जेल का रंग, कैदियों ने वैज्ञानिकों से सीखा था हर्बल रंग बनाना, नाच-गाने के साथ जश्न
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love