लहंगे ₹300 प्रति किलो: मॉल में है लाखों का दिल्ली के इस बाजार में कौड़ियों के भाव बिक रहा, एक दिन लगती है मार्केट

Spread the love

राजधानी में शुरू हुए शादी के मौसम ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। जहां एक ओर बड़े डिजाइनर स्टूडियो और मॉल में लाखों रुपये तक के लहंगे और साड़ियां बिक रही हैं, वहीं सीलमपुर का साप्ताहिक बाजार कम दामों में वही फैशन उपलब्ध कराकर आम लोगों के लिए बजट वेडिंग का केंद्र बन गया है। यहां 300 रुपये प्रति किलो के भाव से दुल्हन के डिजाइनर लहंगे बिक रहे हैं, जबकि 400 रुपये में लग्जरी पार्टी वियर डिजाइन वाले लहंगे आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

 

शादी के कपड़ों की बिक्री अपने चरम पर
बाजार के दुकानदारों के मुताबिक, इस सीजन में बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। हर हफ्ते हजारों ग्राहक दिल्ली और आसपास के इलाकों से यहां पहुंच रहे हैं। सिर्फ सीलमपुर ही नहीं, बल्कि गांधीनगर, लाजपत नगर और करोल बाग जैसे इलाकों में भी शादी के कपड़ों की बिक्री अपने चरम पर है। कारोबारियों का कहना है कि शादी के इस सीजन में दिल्ली के वस्त्र बाजारों में कई करोड़ रुपये का व्यापार हो रहा है।

 

10 हजार वाला 500 में मिल गया
स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि हमारे यहां सस्ते और डिजाइनर दोनों तरह के लहंगे मिलते हैं। कई ग्राहक बड़े मॉल से डिजाइन देखकर वही कॉपी हमसे तैयार करवाते हैं, लेकिन दाम एक चौथाई रहते हैं। वहीं ग्राहक भी इस बजट फ्रेंडली विकल्प से खुश नजर आ रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि शादी में पहनने के लिए कुछ अलग और अच्छा चाहिए था। यहां 500 रुपये में वैसा ही लहंगा मिल गया जो बाहर दस हजार का बताया गया था।

और पढ़े  ईडी: पिनराई विजयन की बेटी की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने वीणा को दोबारा भेजा समन, 29 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

कारीगरों-व्यापारियों के चेहरे खिले
बाजारों में इस समय सिलाई-कढ़ाई, जरी और सीक्वेंस वाले कपड़ों की मांग सबसे अधिक है। दर्जी और छोटे बुटीक डिजाइनर भी दिन-रात ऑर्डर पूरे करने में जुटे हैं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि इस सीजन में सिर्फ कपड़ों का ही नहीं, बल्कि जूतों, आभूषणों और सजावट के सामान का व्यापार भी कई गुना बढ़ गया है। शादी के इस मौसम ने न केवल फैशन बाजार को रफ्तार दी है, बल्कि सीलमपुर जैसे पारंपरिक थोक इलाकों में काम करने वाले हजारों कारीगरों और व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटा दी है।

हमारे यहां हर तरह के लहंगे मिल जाते हैं जो सस्ते और डिजाइनर होते हैं। ग्राहक बड़े मॉल में जो डिजाइन देखते हैं, वही हम एक चौथाई दाम में तैयार कर देते हैं। इस सीजन में बिक्री तीन गुना बढ़ी है। -असलम खान, दुकानदार

शादी में पहनने के लिए कुछ अलग और अच्छा चाहिए था। यहां 400-500 रुपये में वैसा ही लहंगा मिल गया जो बाहर 10 हजार रुपये में बिक रहा था। इतने कम दाम में अच्छा कपड़ा मिलना खुशी की बात है। -शाईन, ग्राहक


Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love