UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले,यूपी पुलिस में धड़ाधड़ तबादले, 125 डिप्टी एसपी इधर से उधर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

त्तरप्रदेश पुलिस में ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें वो सभी अधिकारी शामिल हैं, निरीक्षक से डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस तथा अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक तबादले का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक कार्यों में गति लाना बताया जा रहा है। शासन के आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, कमलेश कांत का तबादला मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट किया गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर भेजा गया है। अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद तथा जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में रणवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर, राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट, अमित प्रताप सिंह को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से बहराइच तथा शिव ठाकुर को सहारनपुर से मेरठ भेजा गया है। वहीं संदीप कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप कुमार राय, विकास प्रताप सिंह चौहान, विजय कुमार पांडेय, रंजना सचान, संजय कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, भास्कर कुमार तथा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट…

LISTTT

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

तबादला सूची में मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, बागपत, बलरामपुर, बहराइच, बुलंदशहर सहित अनेक जिलों के अधिकारी शामिल हैं। शासन का कहना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…