वायनाड में भूस्खलन- खबर अपडेट: भूस्खलन में अब तक 93 लोगों की मौत, 128 लोग घायल, सेना-NDRF रेस्क्यू में जुटीं, राज्य में 2 दिन का शोक

Spread the love

वायनाड में भूस्खलन- खबर अपडेट: भूस्खलन में अब तक 93 लोगों की मौत, 128 लोग घायल, सेना-NDRF रेस्क्यू में जुटीं, राज्य में 2 दिन का शोक

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

93 लोगों के शव बरामद, 128 का इलाज जारी
वायनाड भूस्खलन में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, राज्य सरकार के अनुसार अब तक 93 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और 128 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए मृतकों के शव
केरल के वायनाड में आज हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के शव नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए। कुल 93 शव बरामद किए गए हैं।

सेना, NDRF का अभियान जारी
केरल के वायनाड में भारतीय सेना, एनडीआरएफ का चूरलमाला क्षेत्र में बचाव अभियान जारी। आज हुए भूस्खलन में 93 लोगों की हुई मौत।

केरल में 2 दिनों के लिए शोक की घोषणा
वायनाड में भूस्खलन के बाद हुई भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने राज्य में दो दिनों के लिए शोक की घोषणा की है।

वायनाड, कोझिकोड में NDRF की टीम तैनात
वायनाड में भूस्खलन के बाद खोज और बचाव अभियान पर, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एस शंकर पांडियन ने कहा कि हमारी टीमें वायनाड में कई जगहों पर तैनात हैं। यहां तक कि कोझिकोड में भी भूस्खलन की आशंका थी, एनडीआरएफ की टीम वहां भी तैनात है। एनडीआरएफ की 3 टीमें पहले से ही वायनाड में हैं। हालांकि हमें भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े  बाली में आग और ऊंची लहरों के बीच फंसा जहाज, 106 यात्रियों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

उफान पर है नदी, सैनिकों को हो रही दिक्कत
भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक भारतीय सेना की टुकड़ी 12 बजे तक चूरलमाला में भूस्खलन वाली जगह पर पहुंच गई। फिलहाल चूरलमाला के वार्ड नंबर 10 में रस्सियों की मदद से सैनिकों को नदी पार कराया जा रहा है।

इस कठिन समय में पूरा भारत एक साथ खड़ा: सीवी आनंद बोस
वायनाड में हुए भूस्खलन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘हम इस त्रासदी से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं…हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं…इस कठिन समय में पूरा भारत एक साथ खड़ा होगा और संकट में फंसे लोगों को बचाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह करेगा… मैं सभी संबंधित लोगों के संपर्क में हूं…मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी लोगों की मदद करने का अनुरोध कर रहा हूं…जो भी आवश्यक होगा, निश्चित रूप से बिना देरी किए किया जाएगा। मैं वायनाड जाने की योजना बना रहा हूं।

250 लोगों को बचाया गया
वायनाड में हुए भूस्खलन पर केरल के मंत्री एम.बी. राजेश ने कहा, ‘अब तक 45 लोगों की मृत्यु हो चुकी है…विभिन्न एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमने सेना से मदद मांगी है जो जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री इस अभियान पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों की एक टीम वायनाड भेजी है… 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया है। हम फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं। बचाव अभियान के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।’

और पढ़े  Wedding: आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद की शादी

पीएम मोदी खुद रख रहे बचाव कार्यों पर नजर
पीएम मोदी ने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मौजूदा स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से भी बात की। प्रधानमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राहत प्रयासों में सहायता के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करें। इसके अलावा, पीएम ने वायनाड में भूस्खलन के बारे में मंत्री जॉर्ज कुरियन से भी बात की।

भारी बारिश के बाद भूस्खलन
मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने बताया कि सभी सरकारी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में एकजुट होकर नागरिकों की मदद कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन फोन नंबर 9656938689, 8086010833 जारी किए हैं। इसके अलावा, वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच सुबह साढ़े सात बजे सुलूर से उड़ान भरेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

    Spread the love

    Spread the loveइंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *