उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव,बंद हुई आवाजाही..

Spread the love

 

मुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भारी बारिश के चलते भू-धंसाव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस वजह से सुबह से ही हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) की मशीनें मौके पर भेजी गई हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग के समीप अवरुद्ध है। इसके अलावा, बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा आने से रास्ता बाधित हो गया है। तीनों स्थानों पर यात्रा वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यात्रियों को मौसम खुलने का इंतजार है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार  तीन जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बिजली चमकने और बारिश के आसार बने रहेंगे। जिससे यात्रियों और स्थानीय प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love