Lalu Yadav Birthday : लालू यादव का आज 75वां जन्मदिन, बिहार में जश्न की तैयारी जोरो पर, पाठशाला का होगा शुभारम्भ.

Spread the love

लालू प्रसाद यादव आज अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर पूरे बिहार में जश्न की तैयारी है। जन्मदिन के मौके पर जहां कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह है, तो वहीं पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम रखे जाएंगे। लालू प्रसाद के जन्मदिन पर पूरे पटना शहर में होर्डिंग पोस्टर लगाए गए हैं। आरजेडी कार्यालय में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में लालू के अलावा तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

लालू के जन्मदिन पर होंगे ये कार्यक्रम
आज जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद यादव पार्टी कार्यालय में बने लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे साथ ही तेजस्वी के नाम पर वाचनालय का भी उद्घाटन करेंगे। दूसरी तरफ लालू के बड़े लाल तेजप्रताप लालू पाठशाला की शुरुआत करेंगे। तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जनशक्ति के पांच संकल्पों में से एक संकल्प “शिक्षा” को बढ़ावा देते हुए लालू पाठशाला का शुभारम्भ करने जा रहा हूं ताकि ये भ्रष्ट सरकार शिक्षा में बाधा न बने |


Spread the love
और पढ़े  US Iran- अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ये तेहरान के लिए बुरी खबर
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveआज रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *