लालकुआं: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,मृतक के परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,मृतक के परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत”दूसरे घायल युवक का हल्द्वानी में चल रहा है ईलाज”मृतक के परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं बीते 6 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की बुधवार की दोपहर बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई वही पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस अब फरार वाहन की तलाश कर रही है।इधर मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले कि पश्चिमी राजीव नगर बोरिंग पट्टा घोड़ानाला निवासी (45) बर्षीय ओम प्रकाश राजभर पुत्र फौजदार राजभर बीते शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे अपने पड़ोसी युवक सचिन चौहान के साथ साइकिल पर सवार होकर काम को जा रहे थे तभी मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां युवक का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही बुधवार की दोहपर ओमप्रकाश की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद युवक का शव जैसे ही आज उसके घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिजन का चीत्कार और विलाप सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल पड़े।
इधर भाजपा नेता विपिन राजभर ने बताया कि मृतक युवक जहां तहां मजदूरी का काम करता है तथा उसके चार बच्चे है जिसमें दो पुत्री और पुत्र है उन्होने बताया कि परिवाजनों द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर दे गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…