लालकुआं- युवा कांग्रेसी नेता रमेश कुमार को बनाया एससी विभाग का जिला अध्यक्ष।।

लालकुआं- युवा कांग्रेसी नेता रमेश कुमार को बनाया एससी विभाग का जिला अध्यक्ष।।

लालकुआं नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद के लिए बिन्दुखत्ता निवासी युवा कांग्रेस नेता रमेश कुमार को नियुक्त किया गया है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता व प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल व प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति पर रमेश कुमार को यह पद सौंपा है इस नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने खुशिया जाहिर की है।
<strong>लालकुआं- युवा कांग्रेसी नेता रमेश कुमार को बनाया एससी विभाग का जिला अध्यक्ष।।</strong> बताते चलें कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी युवा कांग्रेस नेता रमेश कुमार को नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
इधर रमेश कुमार ने नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास कार्य पुरी तरह ठप पड़े हैं तथा बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है उन्होंने प्रदेश सरकार को अब तक की सबसे विफल सरकार बताया।उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेंगी उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: 9 किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…