लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा..

Spread the love

लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा..

लालकुआं निकटवर्ती डीपो नम्बर चार स्थित वन विभाग बेरियर के पास से कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा जिसके पास से पुलिस को 13.70 स्मैक बरामद हुई हैं पकड़ी गई स्मैक की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है मामले में पुलिस अब उससे स्मैक लाने से लेकर बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से रूद्रपुर के रमपुरा थाने में अलग अलग घटनाओं में अपराधिक मुकदमे दर्ज।
बताते चलें कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रूद्रपुर से एक युवक स्मैक लेकर आ रहा है सूचना के बाद पुलिस टीम डीपो नम्बर 4 स्थित वन विभाग बेरियर पर पहुंची जहां पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया इसी चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक स्कूटी सवार युवक आते दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वह स्कूटी को मोड़कर भागने लगा जिसपर पुलिस ने तुरंत ही घेराबंदी करते हुए रूद्रपुर के वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना निवासी धमेंद्र कोहली उर्फ टोनी (23) पुत्र ओमप्रकाश को स्कूटी संख्या UK06BF-3979 सहित धर दबोच लिया जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया है उक्त पकड़ी गई स्मैक की कीमत एक लाख हजार रुपए से अधिक आंकी गई है वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस स्मैक लाने समेत तथा बेचने व अन्य पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से रूद्रपुर के रमपुरा थाने में अलग अलग घटनाओं में अपराधिक मुकदमे दर्ज। इधर पकड़ने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप कोतवाल डी आर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल चन्द्र शेखर, संदीप राय मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *