लालकुआं: 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Spread the love

 

 कुमाऊं मंडल से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा शुरू हो रही है। लालकुआं से एक अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन सात फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को 31 जुलाई तक लालकुआं के सात फेरे लगाएगी। शुक्रवार को यह साप्ताहिक ट्रेन (04118) लालकुआं से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी और किच्छा 15:17 बजे पहुंचेगी। यह बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल तथा फतेहपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love