लालकुआं: चोरों के हौसले बुलंद दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ती हुई, पुलिस नहीं कर पा रही चोरी की घटनाओं का खुलासा।।।

Spread the love

लालकुआं: चोरों के हौसले बुलंद दिन प्रतिदिन
चोरी की घटनाएं बढ़ती हुई, पुलिस नहीं कर पा रही चोरी की घटनाओं का खुलासा।।।

रिपोर्टर -मुकेश कुमार

शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में दिनों दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस उनका खुलासा करने में सफल नहीं हो पा रही है वहीं बढ़ती चोरी कि घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है इधर लालकुआ में हुई दुकानों पर चोरी के बाद पुलिस को चोरों से एक और चुनौती मिली है जहां अज्ञात चोरो ने मंगलवार रात हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में सोलर फेसिंग के उपयोग में लगी बैट्री एवं एनिलाईन्जर को चुरा लिया है वजह साफ है कि पुलिस की चौकसी न होने के कारण यह घटनाएं हो रही हैं और आरोपी घटना के बाद भागने में भी सफल हो जाते हैं इधर चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने के कारण क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं।
बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है लगातार चोरों द्वारा घटना के अंजाम देने के बाद भी पुलिस इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है चोरी की घटनाओं के तीन दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने से पीड़ित लोगों में आक्रोश है। इधर स्थानीय लोगों कि माने तो जल्द कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल आये दिन बढ़ रहा है उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन चोरी की घटना रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है जिसके कारण एक के बाद एक चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है।
विदित हो कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड पर चाय व कबाड़ कि दुकान पर सोमवार रात्रि में चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया वहीं अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर हजारों रूपए का लोहा, पीतल, सिल्वर, स्टील तथा एक साईकिल के साथ ही गल्ले में रखे पैसों को चुरा लिया गया इसके अलावा उसे पास ही दुसरी टायर पंचर कि दुकान का भी ताला तोड़कर दुकान में रखा जैक लेकर चोर फरार हो गए वहीं दोनों दुकानों पर हुई चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर लगा।इधर मंगलवार रात्रि हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में भी अज्ञात चोरो द्वारा सोलर फेसिंग के उपयोग में लगी बैट्री एवं एनिलाईन्जर की चोरी की गयी तीनों ही मामले कि तहरीर स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। लेकिन घाटनाओं को तीन बीत जाने के बाद भी कोई खुलासा नहीं किया गया जिसे पूरे क्षेत्र में चोरी का भय देखा जा रहा है लोग चोरी कि घटनाओं को लेकर डरे हुए हैं वहीं फिलहाल पुलिस मामले कि जांच को लेकर लोगों से पूछताछ की कवायद में जुटी हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक इन घटनाओं का खुलासा कर पातीं है या फिर इन घटनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

और पढ़े  बागेश्वर- दर्दनाक हादसा: कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *