Start Uttarakhand Board Exam:
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा ।

Start Uttarakhand Board Exam:
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा ।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में होंगी। 16 मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगा।

191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।
2,59,439 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…