लालकुआं:- जिलाधिकारी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश, लोगों की सुनी समस्याएं

Spread the love

लालकुआं:- जिलाधिकारी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश, लोगों की सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को विधानसभा लालकुआं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने मोतीनगर में निर्माणाधीन चिकित्सालय, एनएच द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में विगत दिनों गौला नदी से हुए भू-कटाव में होने वाले सुरक्षा कार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया गांव लछमपुर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत है ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्यों के अलावा हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाला सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एवं गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के अलावा विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत हिम्मतपुर गांव में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया। इस दौरान जंगली जानवरों से सुरक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान निर्माण कार्य आधा अधूरा के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी, नालियों की मरम्मत एवं सफाई, आधार केंद्र सेंटर खोलने आदि 50 से अधिक जन-समस्याएं प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मोतीनगर में निर्माणाधीन चिकित्सालय के निर्माण की कार्यदायी विभाग पेयजल जल निगम के अधिकारी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनएच फोरलेन सड़क निर्माण मानकों के तहत ना होने की शिकायत स्थानीय आम जनमानस ने रखी जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, एनएच एवं राजस्व के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं आम-जनमानस को साथ लेते हुए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित कर जॉइंट निरीक्षण करने के उपरांत विवादित बिंदुओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाले सूखी नदी पर प्रस्तावित निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एवं गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए।
ग्राम सभा कुंवरपुर में आधार केंद्र खोलने का प्रस्ताव आने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ समन्वय कर आधार केंद्र हेतु आवश्यक व्यवस्था करवाने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून- भाजपा नेता विनोद हत्याकांड:- मुख्य आरोपी अमन समेत तीन और गिरफ्तार, पुलिस ने यमुनानगर हाईवे के होटल से दबोचा

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर GST का छापा, 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

    Spread the love

    Spread the loveराज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- कोई नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम, हाथ पर गुदा था ‘राजपाल’… पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *