बागेश्वर विधानसभा सीट उप चुनाव:- आज बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 1,18225 मतदाता डालेंगे अपना वोट।।

Spread the love

बागेश्वर विधानसभा सीट उप चुनाव:- आज बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 1,18225 मतदाता डालेंगे अपना वोट।।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव आज मंगलवार को होगा। कुल 118311 मतदाता भाजपा, कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान के लिए 188 मतदेय स्थल और 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है।

बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *