लालकुआं- वंडर बीटस किड्स कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा विशेष नवरात्रि एंव दहशरा उत्सव का किया गया आयोजन ।

Spread the love

लालकुआं- वंडर बीटस किड्स कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा विशेष नवरात्रि एंव दहशरा उत्सव का किया गया आयोजन ।

लालकुआं निकटवर्ती हल्दूचौड क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापालपूर परमा स्थित मोहनी एनकलेव में वंडर बीटस किड्स कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा विशेष नवरात्रि एंव दहशरा उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जीवन पवार एंव प्रधानाचार्य अस्मिता पवार के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण मेंछात्र छात्रों ने विभिन्न स्वरूपों में सज-धज कर लीलाओं का मंचन किया।बच्चे भगवान श्रीराम ,माता सीता,लक्ष्मण,हनुमान,रावण,एंव मां दुर्गा के नौ रूपों आदि वेषभूषा में पहुंचे।रामलीला का संक्षिप्त रूप अपने अभिनय द्वारा मंचन किया,वही श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध तक सभी प्रसंगों की सुंदर प्रस्तुति से सभी मन मोह लिया। इसके अलावा छात्राओं ने मां दुर्गा के सभी नौ रूपों को बड़े ही अनूठे ढंग से प्रस्तुत कर अनुपम प्रतिमा का परिचय दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक जीवन पवार ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि विजयदशमी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पुण्यस्मृति से संबंधित है जो हमें इस शाश्वत सत्य का स्मरण कराता है अंत में सत्य और धर्म की विजय होती है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अस्मिता पवार ने विद्यालय के सभी सदनों के अध्यापक अध्यापिकाओं और बच्चों द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दशहरे का त्यौहार अत्यंत प्रेरणादायी है यहां हमें श्री राम जैसा आदर्श तथा आज्ञाकारी पुत्र,लक्ष्मण तथा भरत जैसा भाई ,सीता जैसी पवित्रव्रता पत्नी तथा हनुमान जैसा स्वामिभक्त बनने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर अध्यापिका संध्या राणा,नेहा जोशी,दीपा कांडपाल,मनीष जोशी सहित अन्य विद्यालय अभिभावक मौजूद रहे।

और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक

    Spread the love

    Spread the love  ​जनपद पौड़ी के प्रेक्षागृह में सोमवार को ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं…


    Spread the love

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *