लालकुआं: देवर के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां,परेशान पति ने लगाई पुलिस से खोजबीन की गुहार

Spread the love

लालकुआं: देवर के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां,परेशान पति ने लगाई पुलिस से खोजबीन की गुहार

यहां वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर भगा ले गया, महिला के देवर के साथ फरार हो जाने के चलते उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है, परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।

स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए वार्ड नंबर 2 निवासी दीपू आर्य का कहना है कि 6 सितंबर की प्रातः वह मजदूरी करने हल्द्वानी अपने काम पर चला गया था, जब शाम को अपने काम से लौट कर घर आया तो अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 30 वर्ष को घर में न पाकर उसकी ढूंढ खोज की, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भईया भाभी ने बताया कि उसका चचेरा भाई हरीश आर्या पुत्र गोपाल आर्या निवासी नर्सरी लालकुआं उसके घर में आया था, हो सकता है उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी उसी के साथ गयी हो। पीड़ित पति का कहना है कि तब से वह अपनी पत्नी को ढूंढ रहा हैं। क्योंकि वह दो नन्हीं दो पुत्रियों रूपा उम्र 5 वर्ष एवं आरोही उम्र 2 वर्ष को घर पर ही छोड़ गयी है। मां के बगैर बच्चिया बहुत परेशान है, उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। तथा वह अपनी पत्नी को ढूंढते खोजते बहुत परेशान हो गया है दीपू आर्य ने कोतवाली पुलिस से पत्नी की खोजबीन एवं चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *