लालकुआं: होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लालकुआं: होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लालकुआं नगर के सुभाष नगर वार्ड नंबर पांच स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा की।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रितू चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता के अवसर पर स्कूल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ग्रुप सॉन्ग ‘ए मेरे वतन के लोगों,तेरी मिट्टी में मिल जावा, प्रस्तुत किया छात्रों द्वारा ‘स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई विषय पर स्पीच भी प्रस्तुत की गई ।<strong>लालकुआं: होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस </strong>इस अवसर पर कक्षा 2 और 5 के बच्चों ने ‘वंदे मातरम् का सुंदर प्रस्तुतिकरण करते हुए सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्रबन्धक अजय चौधरी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। स्कूल के डायरेक्टर आर्यन चौधरी ने बताया कि प्रोग्राम से छात्रों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। इस मौके पर सहायक प्रधानाचार्य प्रतिमा , सुपरवाइजर के.डी पांडे,भावना भट्ट, टीना सक्सेना,गंगा राणा सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…