लालकुआं- केन्द्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन को लेकर ट्रक ड्राइवरों में भारी रोष..

लालकुआं- केन्द्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन को लेकर ट्रक ड्राइवरों में भारी रोष..

केन्द्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन को लेकर पुरे प्रदेश और देश में ट्रक ड्राइवरों में भारी रोष है वही लालकुआं में भी हिट एंड रन कानून का भारी विरोध देखने को मिला जहां वाहन चालकों ने सुबह से हड़ताल शुरू कर दी वही इस हड़ताल का समर्थन टेम्पो चालकों ने भी किया सुबह से टेंपो,ट्रक,और डंपर के पहिए थम गए जिसे आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का समना करना पड़ा रहा है।इधर काग्रेंस ने भी ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का समर्थन किया और इस कानून के जल्द वापसी की मांग रखी।
बताते चले कि केंद्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन को लेकर आज लालकुआं में ट्रक ड्राइवरों में भारी रोष देखने को मिला कानून का विरोध कर रहे ट्रक ड्राइवरों ने रास्तों में ही ट्रकों को खड़ा कर दिया वही टेम्पो चालकों ने भी कानून के विरोध में अपने टेंपो को खड़ाकर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है<strong>लालकुआं- केन्द्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन को लेकर ट्रक ड्राइवरों में भारी रोष..</strong> इधर सड़क पर टेंपो ना चले कारण के आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी व सामना करना पड़ा सुबह से ही रेलवे स्टेशन, कोतवाली चौराहे,सहित अन्य स्थानों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।कई यात्रियों को तो टेंपो चालको ने रास्ते में उतार दिया जिसके चलते हैं यात्री पैदल आते जाते दिखाई दिए। वही काग्रेंस भी अब खुलकर ट्रक ड्राइवरों के समर्थन में उतर आई है इधर कांग्रेस के जिला महामंत्री भुवन पाडें ने कहा कि इस काले कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।उन्होने कहा कि सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और 8 लाख रूपये के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है जो पुरी तरह से गलत है‌
उन्होने कहा कि एक गरीब ट्रक ड्राइवर मामूली से वेतन में ड्राइवरी करता है ऐसे में सरकार द्वारा बनाये गये नए कानून के तहत हादसा होने पर वह गरीब ड्राइवर कहां से राशि जमा भरेगा तथा दस साल की सजा होने पर उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।उन्होने सरकार से ट्रक ड्राइवरों के विरूद्व बने इस काले कानून को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होने चेतवानी दी है कि अगर जल्द ही कानून वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर पूरे देश में उग्र आंदोलन करने को बध्य होगी।

और पढ़े  अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी BJP: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…